मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
टेलीविजन

Agnipath Recruitment Scheme : अग्निपथ का विरोध करने वालों को कंगना रनौत की फटकार, कहा- अग्निपथ का अर्थ काफी गहरा

इंडिया वॉइस

अपनी पोस्ट में कंगना रनौत ने लिखा- इजराइल जैसे कई देशों ने अपने सभी युवाओं के लिए सेना प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत हर युवा कुछ साल के लिए सेना में भर्ती होता है और अनुशासन और राष्ट्रवाद जैसे जीवन मूल्यों को सीखता है।

शेयर करें

15 जून से लगातार अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध जारी है। इस विरोध-हिंसा की वजह से देश की सरकारी संपत्ति के साथ-साथ जान-माल की काफी हानि हुई है। देश में चल रहे अग्निपथ योजना के विरोध के बीच बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध करने वालों को खरी-खौटी सुनाई है। कंगना रनौत ने शनिवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर अग्निपथ योजना का विरोध करने वालों को जमकर लताड़ा है।

अपनी पोस्ट में कंगना रनौत ने लिखा- इजराइल जैसे कई देशों ने अपने सभी युवाओं के लिए सेना प्रशिक्षण अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत हर युवा कुछ साल के लिए सेना में भर्ती होता है और अनुशासन और राष्ट्रवाद जैसे जीवन मूल्यों को सीखता है। साथ ही ये जानने की कोशिश करता है कि अपने देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए इन शब्दों क्या अर्थ है। अग्निपथ का मकसद रोजगार देना या पैसा कमाने का साधन देना नहीं है। इसका अर्थ काफी गहरा है। पुराने दिनों में हर कोई गुरुकुल जाता था, ये लगभग ऐसा ही है। हालांकि अब उन्हें ऐसा करने के लिए भुगतान भी मिलेगा। ड्रग्स और पबजी की लत की वजह से नष्ट हो रहे युवाओं को इस योजना की जरूरत है। इसके लिए सरकार की सराहना करनी चाहिए।

वहीं सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को सेना में 4 साल की अवधि तक ही शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसके वजह से युवा इस नीति का भारी विरोध कर रहे हैं।

शेयर करें