1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Deoria : सैकड़ों कार्यकर्ताओं के संग हाथ में तिरंगा लेकर निकले कृषि मंत्री

Deoria : सैकड़ों कार्यकर्ताओं के संग हाथ में तिरंगा लेकर निकले कृषि मंत्री

इस साल स्वतंत्रता दिवस 2024 की आधिकारिक थीम 'विकसित भारत' है। यह थीम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र

By up bureau 

Updated Date

देवरिया : इस साल स्वतंत्रता दिवस 2024 की आधिकारिक थीम ‘विकसित भारत’ है। यह थीम 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के सरकार के दृष्टिकोण का सकारात्मक प्रतीक है। देश इस साल 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, लेकिन देश को आजाद हुए 77 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसी क्रम में देवरिया जनपद में 78 वीं स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पर आज जिले में तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और तिरुपति बाला जी मंदिर पीठाधीश्वर रामानुजाचार्य के नेतृत्व में यह यात्रा शहीद सोना सोनार, और रामचंद्र विद्यार्थी के बलिदान दिवस पर निकाली गई।

पढ़ें :- Banda : माफियाओं पर एक्शन और जीरो टॉलरेंस नीति, महिला अपराध और अपहरण की घटनाओं में कमी

आपको बता दें तिरंगा यात्रा कसया रोड़ स्थित श्री तिरुपति बाला जी मंदिर से निकाल कर सुभाष चौक पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। यात्रा में जिले के सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी , पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, एमएलसी रतनपाल सिंह, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा व जिले के आला अधिकारी शामिल रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com