मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तर प्रदेश

हमारे पैसे लौटाओ, हमारा घाटा पूरा कराओ… अखिलेश यादव ने महाकुम्भ को लेकर यूपी सरकार से की मांग

up bureau

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कुंभ मेला योगी सरकार से किया बड़ी मांग, एक्स पर पोस्ट कर कहा, उप्र भाजपा सरकार की ये नैतिक ज़िम्मेदारी बनती है कि वह मेले में घाटा खाकर बैठे दुकानदारों को वो राशि लौटा दे

शेयर करें

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कुंभ मेला योगी सरकार से किया बड़ी मांग, एक्स पर पोस्ट कर कहा, उप्र भाजपा सरकार की ये नैतिक ज़िम्मेदारी बनती है कि वह मेले में घाटा खाकर बैठे दुकानदारों को वो राशि लौटा दे जिसको लेकर कारोबारियों को दुकानें आवंटित की गईं थीं। भाजपा सरकार की बदइंतज़ामी की वजह से जब मुख्य मार्ग बंद कर दिये गये या फिर रास्ते बदल दिये गये तो ग्राहक इन दुकानों तक पहुँचते कैसे और कैसे इन व्यापारियों की दुकानदारी चलती। इनके नुक़सान के लिए उप्र भाजपा सरकार पूरी तरह उत्तरदायी है। हम उप्र सरकार से माँग करते हैं कि इनसे लिया गया धन वापस किया जाए।

एक तरफ़ सरकार ये दावा कर रही है कि महाकुंभ से प्रयागराज व उप्र की अर्थव्यवस्था में अरबों रुपए जुड़े हैं तो फिर भाजपा सरकार इन दुकानदारों के कुछ लाख रुपये क्यों नहीं लौटा सकती है। मेले के दुकानदारों के बीच ये चर्चा है कि वो सब लोग मिलकर उप्र भाजपा सरकार से नारे के रूप में ये माँग करेंगे : हमारे पैसे लौटाओ, हमारा घाटा पूरा कराओ।

शेयर करें