मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? भाजपा और शिवसेना ने कांग्रेस को घेरा यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा मथुरा में BJP का चुनावी मंथन खत्म, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद, बोले- ऐसा मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखा केशव मौर्य के बयान के समर्थन में उतरे अयोध्या के साधु-संत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान यूपी में 13.58 करोड़ मतदाता, महिला वोटरों की संख्या में 10.96 लाख की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ RT0 ऑफिस पर डीएम का छापा,अवैध वसूली करने वाले तीन संदिग्ध किए गए नज़रबंद

up bureau

राजधानी लखनऊ के आरटीओ ऑफिस में दलालों के खेल पर जिलाधिकारी विशाख जी ने बड़ी कार्रवाई की है। डीसीपी साउथ के साथ पहुंचे डीएम ने करीब एक घंटे तक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंंने आवेदकों से पूछताछ की, और पैसे की वसूली करने वालों की जानकारी मांगी।

लखनऊ RT0 ऑफिस पर डीएम का छापा, अवैध वसूली करने वाले तीन संदिग्ध किए गए नज़रबंद
शेयर करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के आरटीओ ऑफिस में दलालों के खेल पर जिलाधिकारी विशाख जी ने बड़ी कार्रवाई की है। डीसीपी साउथ के साथ पहुंचे डीएम ने करीब एक घंटे तक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंंने आवेदकों से पूछताछ की, और पैसे की वसूली करने वालों की जानकारी मांगी। जैसे ही डीएम की टीम ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय पहुंची, वहां मौजूद दलालों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के चलते कई दलाल अपनी दुकानें छोड़कर भाग निकले।

तीन संदिग्ध हिरासत में, अवैध बिल्डिंग सील

कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। डीएम ने आरटीओ के पास बन रही अवैध बिल्डिंग को तुरंत सील करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, बिना जनसेवा केंद्र के लाइसेंस वाले कई दुकानों को भी सील करने का आदेश दिया गया।

आरटीओ में दलालों को लेकर मिल रही थी शिकायत

डीएम ने स्पष्ट कहा कि आरटीओ में दलालों और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। प्रशासन अब ऑनलाइन प्रक्रिया को सख्ती से लागू करेगा ताकि आवेदकों को दलालों की जरूरत ही न पड़े।

शेयर करें