मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
दुनिया

US News: कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में न्यू ईयर सेलिब्रेशन में हुई फायरिंग, 10 लोगों की गोली लगने से मौत, 16 अन्य घायल

इंडिया वॉइस

Crime News:अमेरिका के कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में लूनर न्यू ईयर सेलिब्रेशन में भयंकर सामूहिक फायरिंग में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 16 लोग घायल हो गए है,मॉन्टेरी पार्क में लूनर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान दस हजार से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे.

शेयर करें

California:अमेरिका के कैलिफोर्निया के मॉन्टेरी पार्क में लूनर न्यू ईयर सेलिब्रेशन में भयंकर सामूहिक फायरिंग में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 16 लोग घायल हो गए है,मॉन्टेरी पार्क में लूनर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान दस हजार से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे,तभी ये भयंकर फायरिंग की घटना शुरू हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार की है,पुलिस स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार की रात मॉन्टेरी पार्क में हुई फायरिंग की घटना के समय पर ही मौके पर पहुंच गई और जवाबी कार्रवाई की. बहरहाल अभी इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है कि कितने लोगों को गोलियां लगी हैं. बताया जा रहा है कि ये फायरिंग रात 10 बजे के बाद हुई. उस समय चीनी लूनर न्यू ईयर समारोह के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुटे हुए थे.

गौरतलब है कि दो दिनों तक चलने वाले मॉन्टेरी पार्क लूनर न्यू ईयर फेस्टिवल के लिए हजारों लोग इकट्ठा हुए थे. जिसे इस इलाके में सबसे बड़ा सेलिब्रेशन माना जाता है. इससे पहले दिन में भीड़ खुशनुमा माहौल का आनंद ले रही थी और चीनी भोजन और आभूषणों की खरीदारी कर रही थी. इलाके के एक निवासी ने कहा कि उनका मानना है कि फायरिंग की घटना त्योहार खत्म होने के बाद हुई थी. जबकि सोशल मीडिया पर वीडियो में पुलिस और दमकल की यूनिट्स को गारवे एवेन्यू इलाके में घायलों को बचाते और उनको करीबी अस्पतालों में ले जाते देखा गया.

टैग: crime news
शेयर करें