मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः देहरादून में फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और गिरफ्तारी

Rakesh

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बहुचर्चित जमीन रजिस्ट्री घोटाले में देहरादून पुलिस ने एक और आरोपी को उत्तरप्रदेश के जिला बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। रजिस्ट्रार रिकार्ड रूम कार्यालय में हुए फर्जीवाड़े में अब तक राजधानी पुलिस 16 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

accused
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बहुचर्चित जमीन रजिस्ट्री घोटाले में देहरादून पुलिस ने एक और आरोपी को उत्तरप्रदेश के जिला बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। रजिस्ट्रार रिकार्ड रूम कार्यालय में हुए फर्जीवाड़े में अब तक राजधानी पुलिस 16 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी ने अपने एक साथी के साथ देहरादून की एक संपत्ति को फर्जी तरीके से 1944 में अपने पुरखों के नाम पर दिखाया है। जिसके आधार पर इस जमीन की कई लोगों को अलग-अलग रजिस्ट्री की गई है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने जमीन बेचने के बाद 3 करोड़ की धनराशि भी अपने खाते में प्राप्त की थी।

बता दें कि देहरादून में रजिस्टर ऑफिस के रिकॉर्ड रूम में कई पुराने दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की खबरें सामने आई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिलाधिकारी ने इस संबंध में एक मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसकी विवेचना में अब तक 16 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

टैग: arrest
शेयर करें