मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

अंदर से ऐसा है Big Boss OTT- 2 का घर, जानें पूरी बात

Rakesh

बिग बॉस ओटीटी -2 के घर की इनसाइड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बार घर की डिजाइन काफी इंटरेस्टिंग और खूबसूरत है। पहली झलक देखने के बाद ये साफ है कि इस बार का घर बेहद ही गॉर्जियस है।

BIGG BOSS
शेयर करें

मुंबई। देश में बिग बॉस को लेकर फैंस बहुत एक्सीइटेड रहते हैं। बिग बॉस ओटीटी का नया सीजन जल्द ही फैंस को एंटरटेन करेगा। बिग बॉस के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सलमान खान पहली बार बिग बॉस का ओटीटी सीजन भी होस्ट करेंगे। शो के मेकर्स नए-नए अपडेट्स फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने शो के कंटेस्टेंट को लेकर हिंट दी थी। अब घर के अंदर की झलक दिखा दी है।

घर की डिजाइन बेहद खूबसूरत

वहीं अब बिग बॉस ओटीटी 2 के घर की इनसाइड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।घर की इस बार की डिजाइन काफी इंटरेस्टिंग और खूबसूरत है। पहली झलक देखने के बाद ये साफ है कि इस बार का घर बेहद ही गॉर्जियस होने वाला है।

जियो सिनेमा के सोशल मीडिया हैंडल से घर की पहली झलक शेयर करते हुए लिखा गया। कंटेस्टेंट की पहली झलक ने तो आपका दिल जीत लिया होगा क्योंकि इस बार जनता है असली बॉस। ये रही बिग बॉस ओटीटी 2 के घर की पहली झलक।.

कई बड़े स्टार्स आएंगे नजर

मेकर्स ने जो फोटो शेयर की है, उसमें दीवार पर बड़ी आंख की डिजाइन बनी है।साथ ही इसे काफी कलरफुल रखा गया है।मैटेलिक सिल्वर का भी टच लिया है। साथ ही चारों तरफ किचन में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों से सजाया गया है। वहीं फोटो में एक टेबल और दो छोटी  चेयर रखी हुई है।

फोटो देखकर लग रहा है कि  इस बार की थीम किचन से रिलेटेड हो सकती है। क्योंकि हर बार ज्यादातर लड़ाई-झगड़े किचन में ही होते हैं। देखना मजेदार होगा कि शो की थीम इस बार क्या होने वाली है। बता दें कि बिग बॉस17 जून से 9 बजे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। शो में इस बार अविनाश सचदेव, आकंक्षा पुरी, आलिया सिद्दीकी , बेबिका, फलक नाज, जिया शंकर, मनीषा रानी, पलक पुरसवानी जैसे बड़े स्टार्स नजर आने वाले हैं।

टैग: entertainment
शेयर करें