Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. झारखंड जा रहे 4 नक्सलियों को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक महिला भी है शामिल

झारखंड जा रहे 4 नक्सलियों को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक महिला भी है शामिल

पुलिस ने जिन नक्सलियों को गिरफ्तार किया उनके पास से भारी मात्रा में कैश तथा ऐसे प्रमाण मिले जो यह साबित करते हैं कि वह नक्सली संगठन से जुड़े हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बिहार : दिल्ली से उत्तर प्रदेश के रास्ते झारखंड जा रहे चार नक्सलियों को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है। यूपी की सीमा से ये नक्सली बिहार में प्रवेश कर रहे थे। उसी वक्त राज्य की पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता सोमवार की रात तकरीबन 11:30 बजे वाहन जांच के दौरान मिली। पुलिस ने जिन नक्सलियों को गिरफ्तार किया उनके पास से भारी मात्रा में कैश तथा ऐसे प्रमाण मिले जो यह साबित करते हैं कि वह नक्सली संगठन से जुड़े हैं।

पढ़ें :- सीएम नीतीश का बड़ा बयान, कही ये बात, पढ़ें

गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध इसी महीने की 6 तारीख को झारखंड में लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था। और झारखंड में इन सभी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज है। गिरफ्तार होने की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस बक्सर आ रही है। जानकारी देते हुए अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रात को करीब 11:30 बजे वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहन जांच की जा रही थी, इसी दौरान यूपी की सीमा से एक पश्चिम बंगाल नंबर की कार जिले की सीमा में प्रवेश करती दिखाई दी। जब उसे रोकने का इशारा किया गया तो चालक ने कार की गति और बढ़ा दी और भागने लगा इसके बाद औद्योगिक थाने के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभियान चला रही टीम को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने बैरिकेडिंग कर दी और उन्हें रोक लिया। पुलिस ने जब कार सवारों से पूछताछ की उन्होंने स्वयं के नक्सली संगठन से जुड़े होने की बात बता दी। एसपी ने बताया की सभी नक्सली सड़क मार्ग द्वारा दिल्ली से बलिया होते बक्सर पहुंचे थे यहां से उन्हें झारखंड जाना था। उनके पास से 14 एंड्रॉयड फोन बरामद किए गए बाद में पता चला कि इन सब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है और यह पहले से फरार थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com