मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

वोटर्स को लुभाने के लिए उम्मीदवार कर रहा था बिरयानी दावत, 200 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इंडिया वॉइस

उम्मीदवार की ओर से बिरयानी बनवाई जा रही थी, तभी खलल पड़ गया। एफएसटी टीम ने पहुंचकर मौके की वीडियोग्राफी कराकर करीब दो सौ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

UP Assembly Election
शेयर करें

Uttarakhand Election 2022 : लक्सर के सुल्तानपुर में वोटरों को रिझाने के लिए बिरयानी परोसे जाने की सूचना पर एफएसटी टीम ने छापेमारी की। टीम ने वीडियोग्राफी कराकर करीब 200 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

एफएसटी टीम को मिली थी सूचना

बताया जा रहा है कि चुनावी दावत के लिए बिरयानी तैयार किए जाने की सूचना एफएसटी टीम को मिली थी। वोटरों को लुभाने के लिए एक उम्मीदवार की ओर से बिरयानी बनवाई जा रही थी, तभी खलल पड़ गया। एफएसटी टीम ने पहुंचकर मौके की वीडियोग्राफी कराकर करीब दो सौ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केस दर्ज 

इसके अलावा सुल्तानपुर में बिना अनुमति के एक उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा कर भीड़ एकत्रित करने के मामले में भी एफएसटी टीम की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों स्थानों पर मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। आरोपितों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

 

शेयर करें