मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

Uttarakhand Election : इंडिया वॉइस से खास बातचीत में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे केजरीवाल

इंडिया वॉइस

India Voice Exclusive Interview With Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी की क्या कुछ तैयारियां हैं और चुनाव में किन मुद्दों को केंद्र में रखकर वह चुनाव लड़ रही है इस विषय पर इंडिया वॉइस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से खास बातचीत की है।

Kejriwal Interview On India Voice
शेयर करें

Uttarakhand Assembly Election 2022 : देवभूमि उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव के आखिरी दिनों में पूरे जोर शोर से चुनावी प्रचार प्रसार करने और जनता को लुभाने की कोशिश में जुट चुकी हैं। आम आदमी पार्टी भी उत्तराखंड में पहली बार सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने उतरी है। लिहाजा आम आदमी पार्टी की क्या कुछ तैयारियां हैं और चुनाव में किन मुद्दों को केंद्र में रखकर वह चुनाव लड़ रही है इस विषय पर इंडिया वॉइस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल से खास बातचीत की है।

इंडिया वॉइस को दिए साक्षात्कार में केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर बोला तीखा हमला 

इंडिया वॉइस को दिए अपने साक्षात्कार में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उत्तराखंड में इन दिनों सत्ता का नंगा नाच चल रहा है। यहां हमेशा से इन पार्टियों ने सत्ता पर काबिज होने के लिए लड़ाई लड़ी है। इन सब में उत्तराखंड का विकास काफी पीछे छूट गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज नई ऊर्जा, नई योजना और नए चेहरे की मांग कर रहा है।

स्कूल और स्वास्थ्य सेवाओं में करेंगे सुधार – केजरीवाल 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड के लोग भाजपा और कांग्रेस को मौका दे चुके हैं, अब हमारे एजेंडे से पूरा उत्तराखंड लाभांवित होगा। हम यहां स्कूल और स्वास्थ्य सेवाएं सुधारेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं यहां के लोगों को रोजगार भी देंगे और बेरोजगारी भत्ता देगें। केजरीवाल ने अपने साक्षात्कार में कहा कि हम उत्तराखंड में दिल्ली मॉडल लागू करेंगे। दिल्ली की तरह उत्तराखंड के स्कूलों को सही करेंगे और अच्छी शिक्षा प्रदान करेंगे।

उत्तराखंड पर है 72 हजार करोड़ का कर्ज – केजरीवाल 

दिल्ली के अनुभव पर उत्तराखंड को बेहतर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर 72 हजार करोड़ का कर्ज है। उत्तराखंड पर लदे इस कर्ज की ज़िम्मेदार कांग्रेस पार्टी और भाजपा दोनों हैं। इन पार्टियों ने विकास के नाम पर उत्तराखंड को सिर्फ छला है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हम उत्तराखंड को आध्यात्मिक नगरी बनाएंगे। हमारा पूरा फोकस शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार पर होगा।

मंत्री और विधायकों को मुफ्त बिजली जनता को क्यों नहीं ? – केजरीवाल 

फ्री बिजली के सवाल पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि मंत्री और विधायकों को 4 हजार यूनिट बिजली फ्री मिलती है। ऐसे में हमारी सरकार अगर जनता के पैसे से जनता को ही फ्री बिजली देती है और अच्छी सुविधाएं प्रदान करती है तो इन पार्टी के नेताओं को क्यों समस्या हो रही है ?  उन्होंने कहा कि अगर मैं राज्य में अच्छे अस्पताल बना के फ्री में इलाज कराने की सुविधा देता हूं तो इसमें क्या गलत है ? उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मैं जो भी सुविधाएं जनता को दे रहा हूं वो सभी जनता के पैसों से ही है। मैं और पार्टियों की तरह जानता का पैसा स्विस बैंकों में नहीं ले जा रहा।

कांग्रेस शासित राज्यों में कांग्रेस ने क्यों नहीं दिया मुफ्त बिजली ?

फ्री बिजली के सवाल पर कांग्रेस पर हमलावर होते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमने जो वायदा किया उसे निभाया। दिल्ली की जनता को फ्री बिजली दिया फ्री पानी दिया अगर कांग्रेस भी उत्तराखंड की जनता को फ्री बिजली देने का वादा करती है तो उसने ये काम पहले ही क्यों नहीं किया ? राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने इन राज्यों में फ्री बिजली क्यों नहीं दी ? उन्होंने हरीश रावत पर आम आदमी पार्टी की नकल करने का भी आरोप लगाया।

 

शेयर करें