मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

Uttarakhand : भाजपा आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र, जनता के सुझाव को दिया जा सकता है तवज्जो

इंडिया वॉइस

उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव होना है। लिहाजा भाजपा आज अपने चुनावी संकल्प पत्र को जारी करेगी। संकल्प पत्र को जारी करने से पहले भाजपा ने उत्तराखंड की जनता से सुझाव मांगा था। अब उन्हीं सुझाओं के आधार पर भाजपा अपना घोषणा पत्र जारी करने वाली है।

Uttarakhand BJP
शेयर करें

Uttarakhand Assembly Election : भाजपा आज विधानसभा चुनाव 2022 का घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी ने घोषणा पत्र का नाम दृष्टि पत्र दिया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में इसका विमोचन करेंगे। उत्तराखंड भाजपा ने अपना घोषणा पत्र आम लोगों के सुझाव से तैयार किया है। इसलिए इस बार पार्टी का घोषणा पत्र बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है।

होटल पेसिफिक में दोपहर बाद होगा विमोचन

घोषणा पत्र का विमोचन दोपहर 12 बजे के बाद देहरादून के होटल पेसिफिक में होना है। पार्टी के प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज देहरादून आ रहे हैं। उन्हें ही हमारे दृष्टि का विमोचन करना है। पार्टी ने अपना दृष्टि पत्र आम लोगों से सुझाव लेकर बनाया है। यह सुझाव पूरे प्रदेश से लिया गया था।’

जनता से मिले सुझाव को किया जा सकता है शामिल

भाजपा ने अपना दृष्टि पत्र पूरे प्रदेश से मिले तकरीबन 8000 सुझावों को शामिल कर बनाया है। पार्टी ने इसके लिए सभी विधानसभाओं में अपनी टीम भेजी थी। बताया जा रहा ही कि पार्टी के दृष्टि पत्र में कई चौकाने वाले वादे भी हो सकते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस विमोचन के बाद सीधे ऋषिकेश जायेंगे। वहां वे पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। उन्हें एक जनसभा को संबोधित करना है।

 

शेयर करें