Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand : मतदान को लेकर उत्तराखंड की जनता में दिखा उत्साह, मतदान केन्द्रों के बाहर लगी लंबी कतार

Uttarakhand : मतदान को लेकर उत्तराखंड की जनता में दिखा उत्साह, मतदान केन्द्रों के बाहर लगी लंबी कतार

मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन कराया जा रहा है। मतदाताओं को लाइन में दुरी बनाकर खड़ा होने के लिए गोल ढेर बनाया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Uttarakhand Assembly Election 2022 : उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए एक साथ सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। वहीं, मतदाताओं में वोट डालने का अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पढ़ें :- Uttarakhand : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई कांग्रेस उम्मीदवार नहीं कर पाए मतदान, जानें क्या है वजह ?

मतदान शुरू होने से पहले ही लगी कतार

आठ बजे मतदान शुरू होने से पहले ही लोग कतारों में लगने लगे थे। कोरोना महामारी के बीच हो रहे मतदान में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। मतदान करने पहुंच रहे मतदाताओं की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। तापमान मापने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन कराया जा रहा है। मतदाताओं को लाइन में दुरी बनाकर खड़ा होने के लिए गोल ढेर बनाया गया है।

अधिकांश सीटों पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच

मतदान केंद्रों पर लाइन में खड़े लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और उन्हें मास्क लगाने की हिदायत दी गई है। उधर, प्रशासन की तरफ से मतदान शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं थी। इस बार 70 सीटों पर कुल 632 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अधिकांश सीटों पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है।

पढ़ें :- उत्तराखंड में दोपहर तीन बजे तक 49 फीसदी से अधिक हुआ मतदान, आपस में भिडे़ भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता

आम आदमी पार्टी के कारण कुछ जगहों पर त्रिकोणीय मुकाबला 

हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस कारण कुछ सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय भी देखने को मिल सकता हैं। राज्य आंदोलनकारियों की पार्टी मानी जाने वाली उक्रांद 48 सीटों पर लड़ रही है। वहीं हरिद्वार और उधमसिंह नगर जैसे मैदानी और तराई जिलों में बसपा और सपा भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर रही है।

10 मार्च को होगी मतगणना

हरिद्वार जिले के कुछ सीटों पर बसपा ने मजबूत उम्मीदवार उतर कर मुकाबले को त्रिकोणीय के साथ दिलचस्प बना दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खटीमा से चुनाव लड़ रहे हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार हरीश रावत लालकुआं से मैदान में हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरा कर्नल कोठियाल गंगोत्री सीट से चुनावी ताल ठोक रहे हैं।मतदान आज शाम छह बजे तक चलेगा। इसके बाद मतपेटियों को सभी जिला मुख्यालय में बने स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया जाएगा। मतगणना 10 मार्च को होंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने किया मतदान

पढ़ें :- उत्तराखंड में दोपहर एक बजे तक 35.21 फीसद हुआ मतदान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में परिवार संग मतदान किया। उनके साथ उनकी मां और पत्नी ने भी मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मैंने आज देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक परंपरा की रक्षा, तुष्टिकरण को रोकने के लिए मतदान किया है। साथ ही मेरा वोट सीमा-सुरक्षा, सैन्य-सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के लिए है। उन्होंने प्रदेश की जनता से भी अधिक से अधिक मतदान का प्रयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि आप सब भी कृपया शीघ्र अपने मताधिकार का सदुपयोग करें।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com