मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

Jharkhand : BJP सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में उठाया अवैध खनन व कोयला चोरी का मामला, CBI जांच की उठाई मांग

इंडिया वॉइस

झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा में कोल इंडिया लिमिटेड की सहयोगी कंपनी BCCL, ECL और CCL की धनबाद और झारखंड स्थित खदानों में होने वाले अवैध खनन के मामले को लोकसभा में उठाया है।

nishikant dubey
शेयर करें

Issue Of Illegal Mining : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी अवैध खनन का मामला अब लोकसभा तक पहुंच चुका है। झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा में ‘कोल इंडिया लिमिटेड’ की सहयोगी कंपनी BCCL, ECL और CCL की धनबाद और झारखंड स्थित खदानों में होने वाले अवैध खनन के मामले को लोकसभा में उठाया है। इस दौरान निशिकांत दुबे झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

सीबीआई जांच की उठाई मांग

अवैध खनन मामले को लेकर लोकसभा में जानकारी देते हुए निशिकांत दुबे ने जल्द से जल्द इस मसले पर अंकुश लगाने के साथ साथ अवैध खनन की जांच CBI से कराने की मांग उठाई है। उन्होंने लोकसभा में कहा कि ECL और BCCL व CCL में बड़े पैमाने पर अवैध खनन व कोयला की चोरी की जा रही है। इन सब कार्यों में राज्य सरकार की भी मिलीभगत है। अवैध खनन के कारण यहां मजदूरों की हर दिन मौत हो रही है।

https://twitter.com/dprakashbjp/status/1491684250319343620?s=20&t=yUUPiEhbwxiod7BThHetJw

हेमंत सरकार और जिला प्रशासन को बताया जिम्मेदार

डॉ निशिकांत दुबे ने बीते दिनों धनबाद में हुए खनन हादसे का जिम्मेदार सरकार और प्रशासन को बताया। दरअसल बीते दिनों धनबाद में अवैध कोयला खदान के धंसने से 12 लोग दब गए जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अवैध खनन में इस तरह की घटनाएं हर रोज हो रही हैं।

इन घटनाओं के लिए उन्होंने झारखंड सरकार और जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने लोकसभा के सभापति से इस मामले पर संज्ञान लेने हेतु जल्द से जल्द कोयला चोरी, अवैध खनन जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने व मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग उठाई। वहीं इन घटनाओं में लिप्त दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

खुले खदान के चलते हो चुकी हैं कई मौतें

दरअसल खुले खदानों के चलते बीते कुछ दिनों में कई मौतें हो चुकी हैं। ताजा मामला धनबाद जिले के गोपीनाथ पर का सामने आया था। जहां ECL की एक खुली खदान में 1 फरवरी को खदान का एक हिस्सा धंस जाने के बाद उसमें दबकर 5 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 4 महिलाएं शामिल थीं। बता दें कि कंपनी ऐसे तो इस खदान पर आधिकारिक तौर पर खनन बंद कर चुकी है लेकिन इस तरह से खाली पड़े इन खदानों पर आज भी अवैध खनन होता रहता है।

अक्सर होते रहते हैं हादसे

सिर्फ इतना ही नहीं इस तरह की अन्य घटनाएं भी आय दिन यहां होती रहती हैं। धनबाद में ही दो अन्य स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सामने आईं थी।पहली घटना कापासारा में ECL की ही एक और खदान में हुआ वहीं दूसरा हादसा BCCL की छाछ विक्टोरिया खदान में हुआ।

ऐसे में इन तीनों खदानों में ज्यादा से संख्या में लोगों के धंसे होने की खबर सामने आई थी और कई लोगों की तो मौत भी हो गई। इस घटना में स्थानीय मीडिया का कहना था कि करीब 15 लोगों की मौत हो गई है पर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई।

महिलाओं के मुद्दे पर भी हुई चर्चा

अवैध खनन के मुद्दों के साथ ही लोकसभा भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के कारण आई टी एक्ट में हुए संशोधन व उसके कारण महिलाओं व बच्चों पर सोशल मीडिया पर हो रहे मानसिक प्रताड़ना को उजागर किया। उन्होंने कहा कि क्या 66 ए के स्थान पर सोशल मीडिया को या इस तरह के अन्य पब्लिशर को रोकने के लिए आईटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ कोई कानून बनाने जा रहे हैं या कब तक ऐसा कानून बन पाएगा। इनके जवाब पर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी विभाग के मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये एक अच्छा सुझाव है जिस पर एक डिबेट के बाद ही इसका समाधान निकलेगा।

 

 

शेयर करें