मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर लगाये गंभीर आरोप, कहा दुकानदारों का शोषण कर रही हेमंत सरकार

इंडिया वॉइस

इसी क्रम में दुकानदारों से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे। उनके साथ रांची विधायक सीपी सिंह और उपमहापौर संजय विजयवर्गीय भी उपस्थित थे।

Raghubar Das
शेयर करें

रांची : रांची नगर निगम की टीम मंगलवार को अपर बाजार में कई दुकानों को सील करने पहुंची थी। लेकिन दुकानदारों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान सभी दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार की सुबह से ही दुकानदार आंदोलन पर हैं। इसी क्रम में दुकानदारों से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे। उनके साथ रांची विधायक सीपी सिंह और उपमहापौर संजय विजयवर्गीय भी उपस्थित थे।

मौके पर रघुवर दास को उपमहापौर संजय विजयवर्गीय ने पूरे मामले से अवगत कराया और जानकारी दी। इसके बाद रघुवर दास ने दुकानदारों के समर्थन में कहा कि भाजपा राज में दुकानदार सुरक्षित थे। लेकिन हेमंत सरकार दुकानदारों का शोषण कर रही है। व्यपारियो के साथ यह व्यवहार सही नहीं है। इस अवसर पर दास ने नगर आयुक्त मुकेश कुमार को फोन कर कहा कि मामला न्यायालय में है जब तक न्यायालय से कोई फैसला नहीं आ जाता तब तक दुकानों को सील करना उचित नहीं है। दास ने बताया कि मैं मोरहाबादी भी गया था। मोरहाबादी में भी दुकानदारों से मिला। बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये गरीब दुकानदारों को हटाना सही नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी को नगर निगम ने अपर बाजार के कई दुकानों को सील करने के लिए 72 घंटे का नोटिस दिया था। मंगलवार को 72 घंटे की अवधि समाप्त होने के बाद नगर निगम की टीम दुकानों को सील करने पहुंची थी। इस दौरान सड़क पर डटे हुए दुकानदार नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

शेयर करें