मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर झारखंड के भाजपा नेताओं ने माँगा पंजाब के सीएम का इस्तीफ़ा

इंडिया वॉइस

पंजाब में बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर सोमवार को प्रदेश भाजपा ने मानव श्रृंखला बनायी।

Jharkhand BJP
शेयर करें

रांची : प्रदेश भाजपा ने मानव श्रृंखला बना कर सोमवार को पंजाब सरकार से इस्तीफे की मांग की है। पंजाब में बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर सोमवार को प्रदेश भाजपा ने मानव श्रृंखला बनायी।

इस अवसर पर भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से हैं। इसके अलावा वे पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में जहां पीएम के काफिले को रोका गया, वहां से पाकिस्तान का बॉर्डर सिर्फ दस किमी की दूरी पर है। ऐसी स्थिति में काफिले के रास्ते में भीड़ का खड़ा किया जाना सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि देश में दो-दो पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या सुरक्षा कारणों से हो चुकी है। ऐसे में गलत मंशा से भीड़ का इस तरह प्रायोजित तरीके से जुटना कई आशंकाओं को जन्म दे रहा है। मोदी के काफिले के साथ की गयी इस हरकत को कहीं से भी वाजिब नहीं कहा जा सकता। यह अक्षम्य अपराध है।

मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री हमारे अभिमान हैं। उनकी सुरक्षा मामले में पंजाब सरकार ने लोकतंत्र को कलंकित किया है। मोदी की सुरक्षा में जानबूझकर चूक की गयी है। इस मामले में पंजाब सरकार को इस्तीफा देना चाहिये। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। बीच रास्ते से पीएम के काफिले को सुरक्षा कारणों से पंजाब से वापस लौटना पड़ा था। इस पर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। प्रदेश भाजपा ने इस घटना के लिए कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है। इसी को लेकर सोमवार को घटना के विरोध में भाजपा ने रांची में पार्टी कार्यालय के सामने मानव शृंखला बनायी।

शेयर करें