मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

नए जूतों में पड़ जाते है छाले करें उपाय।

Avnish

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है नए जूते पहनने के बाद छाले पड़ जाते है तो यह उपाय करें।

shoes bite
शेयर करें

नई दिल्ली ।  नए जूत पहनने का शॉक सबको है हर कोई खरीदता भी है खासतौर पर लड़कियां वो तो हर कपड़ों से मिलते-जुलते ही पहनती है पर नए जूते पहन तो लेते है उसको पहनने पर  होने वाली शू बाइट की समस्या लगभग हर किसी को कभी न कभी होती है। जब हम नए जूते पहनते हैं, तो उनका कठोर और खुरदरा सोल हमारी नाजुक पैर की त्वचा को छिल देता है। इससे पैरों में लाल चकत्ते, दर्द, सूजन और कभी-कभी छोटे छोटे घाव भी हो जाते है। इसे ‘शू बाइट’ कहा जाता है।  आइए जानते हैं अगर शू बाइट हो जाए तो क्या करें…

बर्फ लगाएं- नए जूतों से होने वाली शू बाइट की समस्या आम है, लेकिन इसका इलाज घर पर ही संभव है। जहां शू बाइट की परेशानी हुई है, उस जगह पर बर्फ लगाने से बहुत राहत मिलती है।

नमक पानी इस्तेमाल करें- नए जूतों से शू बाइट होने पर नमक पानी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद साबित होता है। नमक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपको राहत दे सकता है। शू बाइट वाली जगह पर नमक पानी की सिकाई करने से दर्द और सूजन में कमी आती है।

एलोवेरा जेल- शू बाइट की समस्या से निजात पाने के लिए एलोवेरा जेल एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शू बाइट के दर्द, सूजन और खुजली को कम करने में मदद करते हैं।

शेयर करें