मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

यूक्रेन में मारे गए छात्र नवीन शेखरप्पा का शव लाया जाएगा भारत

इंडिया वॉइस

मंगलवार देर शाम भारत सरकार के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के अलावा अगले 3 दिन में 26 फ्लाइट शेड्यूल की गई हैं।

Naveen Shekharappa
शेयर करें

नई दिल्ली : केन्द्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए अगले 3 दिन में 26 फ्लाइट भेजने का निर्णय किया है। यूक्रेन में मारे गए कर्नाटक के छात्र नवीन शेखरप्पा का शव भारत लाया जाएगा।

मंगलवार देर शाम भारत सरकार के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए बुखारेस्ट और बुडापेस्ट के अलावा अगले 3 दिन में 26 फ्लाइट शेड्यूल की गई हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे सभी भारतीय शहर छोड़ चुके हैं। श्रृंगला ने बताया कि यूक्रेन में रूस के हमले में मारे गए भारतीय मेडिकल छात्र नवीन शेखरप्पा का शव भारत लाया जाएगा। इसके लिए वे वहां के स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को बाहर निकाला जाएगा।

शेयर करें