मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
बॉलीवुड

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #बॉयकॉट पृथ्वीराज मूवी, जानें किन कारणों से आक्रोशित है ये समूह

इंडिया वॉइस

देश में हर रोज किसी न किसी फिल्म को बॉयकॉट किया जाना अब ट्रेंड हो गया है। आज बारी अक्षय और मानुषी स्टारर फिल्म पृथ्वीराज की है। फिल्म में इन दोनों कलाकारों के अलावा अभिनेता संजय दत्त,सोनू सूद और आशुतोष राणा भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे

शेयर करें

भारत में ट्विटर पर फिल्मों और वेब सीरीज को बैन करने की मांग अब आम हो चुकी है। इस #बॉयकॉट की कड़ी में अब बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की आगामी फिल्म पृथ्वीराज भी आ चुकी है। फिल्म पृथ्वीराज ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म से मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं, लेकिन रिलीज से पहले ही इसका विरोध होना शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म के बहिष्कार की मांग उठ रही है।

पृथ्वीराज के राजपूत या गुर्जर होने पर विवाद 

दरअसल इस फिल्म का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि फिल्म में पृथ्वीराज को राजपूत सम्राट के रूप में दिखाया गया है, जबकि वह गुर्जर थे। यहीं नहीं उनका कहना है कि पृथ्वीराज के पिता गुर्जर थे ऐसे में पृथ्वीराज राजपूत कैसे हो सकते हैं। यह इतिहास के साथ खिलवाड़ है। इन्हीं कारणों की वजह से कुछ लोग इस फिल्म का बहिष्कार कर रहे हैं।

ट्विटर पर भी #बॉयकॉट पृथ्वीराज मूवी ट्रेंड हो रहा है

https://twitter.com/VinitCh48857505/status/1482566720468692995?s=20

मिस वर्ल्ड मानुष छिल्लर निभा रही हैं राजकुमारी संयोगिता का किरदार

आगामी फिल्म पृथ्वीराज में अभिनेता अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि अभिनेत्री मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में इन दोनों कलाकारों के अलावा अभिनेता संजय दत्त,सोनू सूद और आशुतोष राणा भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 21 जनवरी,2022 को रिलीज होगी।

शेयर करें