मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, भारत उन देशों में शुमार जहां इंटरनेट की कीमत सबसे कम

इंडिया वॉइस

संसद के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।

president in IMA Parade Dehradun
शेयर करें

नई दिल्ली : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने सोमवार को अपनी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत उन देशों में शामिल है जहां इंटरनेट की कीमत सबसे कम है। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर में किए जा रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

संसद के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से आज भारत उन देशों में है जहां इंटरनेट की कीमत सबसे कम है तथा स्मार्ट फोन की कीमत भी सबसे कम है। इसका बहुत बड़ा लाभ भारत की नौजवान पीढ़ी को मिल रहा है।

कोविन्द ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय वहां सात मडिकल कालेजों के अलावा दो एम्स का कार्य प्रगति पर है, जिसमें से एक एम्स जम्मू और एक कश्मीर में है। आईआईटी जम्मू और आईआईएम जम्मू का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।

शेयर करें