मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को तृणमूल ने बनाया गोवा का प्रभारी

पार्टी सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद को गोवा का नया पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

kirti azad
शेयर करें

कोलकाता : क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति झा आजाद को तृणमूल कांग्रेस ने गोवा राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को इस संबंध में एक बयान जारी कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि पार्टी सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद को गोवा का नया पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा के बेटे कीर्ति झा को गोवा प्रभारी नियुक्त करने की जानकारी तृणमूल कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी दी गई है। इसमें लिखा है कि क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति झा आजाद को गोवा का प्रभारी पार्टी ने नियुक्त किया है। उन्हें बेहतर भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं है।

उल्लेखनीय है कि कीर्ति आजाद के पिता कांग्रेस नेता थे लेकिन आजाद ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की थी। हालांकि 23 नवंबर 2021 को वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे जिसके बाद से ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने के कयास लगाए जा रहा थे। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान गोवा में तृणमूल कांग्रेस की करारी शिकस्त हुई थी। 40 सदस्यीय विधान सभा वाले राज्य में तृणमूल ने एमजीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन तृणमूल को एक भी सीट नहीं मिली थी। हालांकि एनजीपी के विधायकों के समर्थन से ही भाजपा ने गोवा में सरकार बनाई है जिसकी वजह से तृणमूल पर भाजपा से मिलीभगत के आरोप लगे थे।

शेयर करें