Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. झारखंड कैबिनेट की बैठक 10 को, क्या अभी नहीं होंगे राज्य में अभी पंचायत चुनाव? पढ़ें पूरी खबर

झारखंड कैबिनेट की बैठक 10 को, क्या अभी नहीं होंगे राज्य में अभी पंचायत चुनाव? पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के अनुसार पंचायती राज विभाग ने अभी तक इस संबंध में संलेख नहीं भेजा गया है। ऐसे में चुनाव कराए जाने की सरकार की घोषणा इस बैठक के तत्काल बाद भी पूरी होती हुई नजर नहीं आ रही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन सभागार में शाम चार बजे से होगी। बैठक में रांची की सड़कों के अलावा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के आसार हैं। बैठक में पंचायत चुनाव कराने को लेकर अभी तक कोई प्रस्ताव शामिल नहीं किया गया है।

पढ़ें :- झारखंड का राजनीतिक महाभारत : हेमन्त की हिम्मत , भाजपा का हमला , ED की दबिश [ इंडिया वाँयस विश्लेषण ]

जानकारी के अनुसार पंचायती राज विभाग ने अभी तक इस संबंध में संलेख नहीं भेजा गया है। ऐसे में चुनाव कराए जाने की सरकार की घोषणा इस बैठक के तत्काल बाद भी पूरी होती हुई नजर नहीं आ रही है। हालांकि, अंतिम समय में भी प्रस्ताव शामिल किए जाते हैं लेकिन अधिकारियों ने बताया कि अभी भी चुनाव कराए जाने को लेकर सरकार से हरी झंडी नहीं मिली है।

कैबिनेट की बैठक में राजधानी रांची की महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिलेगी। सिरमटोली से डोरंडा,एजी मोड़ तक के फ्लाईओवर निर्माण, विधानसभा-नयासराय रोड,ओरमांझी से कांटाटोली-नामकुम दुर्गा सोरेन चौक तक फोरलेन रोड सहित अन्य परियोजनाओं की मंजूरी मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण का भी पेंच फंस रहा है। इस कारण भी चुनाव टल सकता है। झारखंड में 2020 दिसंबर में ही पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद सरकार ने ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति का गठन कर पंचायतों में कार्य करा रही है। छह माह की अवधि पूरी होने के बाद दूसरी बार पंचायतों में गठित कार्यकारी समिति को अवधि विस्तार दिया गया है।

उधर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भी चेताया है कि जल्द पंचायत चुनाव कराए नहीं तो ग्राम पंचायत में 15वें वित्त आयोग की अगली किस्त की राशि रोक दी जायेगी।

पढ़ें :- BMW के बाद अब CM हेमंत सोरेन के काफिले में शामिल हुई लैंडरोवर और मर्सिडीज बेंज जैसी गाड़ियां, जानें क्यों खरीदनी पड़ी 18 गाड़ियां

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com