मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
बिहार

बिहार कैंसर पेशेंट के लिए अच्छी खबर, जल्द ही पटना AIIMS में मिलेगी इलाज की सुविधा

इंडिया वॉइस

पटना एम्स (AIIMS) में जल्द ही कैंसर के रोगी का इलाज हो पाएगा, बताया गया कि 2-3 महीने में पटना स्थित एम्स में कैंसर का इलाज भी शुरू कर दिया जाएगा. इसके लिए पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की.

शेयर करें

बिहार के कैंसर पेशेंट के लिए अच्छी खबर हैं, उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा,अभी तक कैंसर पेशेंट को या तो मुंबई या फिर दिल्ली का रूख करना पड़ता है. लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद की पहल से अब ये सुविधा पटना में भी मिलने लगेगी. उम्मीद है कि आनेवाले दो से तीन महीने में पटना एम्स में इसका विधिवत इलाज शुरू हो जाएगा.

पटना एम्स में भी कैंसर का इलाज जल्द

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मुलाकात की. इस दौरान बिहार में कैंसर की समस्या से निपटने के लिए पटना एम्स में इसके इलाज की पर्याप्त व्यवस्था कराने का आग्रह किया. रविशंकर प्रसाद ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बताया की पटना सहित बिहार के विभिन्न इलाकों में कैंसर पेशेंट की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में कैंसर जैसी बीमारी की रोकथाम के साथ रोगियों के बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स में उच्च स्तरीय व्यवस्था करना बहुत जरूरी है. ताकि कैंसर रोगी और उनके परिजनों को इलाज के लिए बिहार से बाहर ना जाना पड़े.

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आश्वस्त किया है कि वे जल्द ही इस दिशा में ठोस कार्य करेंगे. उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि इसके लिए फैकल्टी की नियुक्ति जल्द की जाएगी. अगले दो से तीन महीने में AIIMS पटना में कैंसर का इलाज शुरू हो जाएगा.

टैग: bihar news
शेयर करें