मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

शरद पवार को दाऊद इब्राहिम का आदमी बताने पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज

इंडिया वॉइस

जानकारी के अनुसार नीलेश राणे व नीतेश राणे ने मंत्री नवाब मलिक का इस्तीफा मांगते हुए कहा था कि शरद पवार, दाऊद इब्राहिम के आदमी हैं। उन्हें डर है कि अगर नवाब मलिक का इस्तीफा लिया गया तो नवाब मलिक, शरद पवार से संबंधित सारी जानकारी जांच एजेंसी को बता देंगे।

nitish rane
शेयर करें

मुंबई : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के दोनों बेटों, पूर्व सांसद नीलेश राणे तथा विधायक नीतेश राणे के विरुद्ध मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में शरद पवार को दाऊद इब्राहिम का आदमी बताने पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन आजाद मैदान पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

जानकारी के अनुसार नीलेश राणे व नीतेश राणे ने मंत्री नवाब मलिक का इस्तीफा मांगते हुए कहा था कि शरद पवार, दाऊद इब्राहिम के आदमी हैं। उन्हें डर है कि अगर नवाब मलिक का इस्तीफा लिया गया तो नवाब मलिक, शरद पवार से संबंधित सारी जानकारी जांच एजेंसी को बता देंगे। शायद इसी डर से शरद पवार मंत्री नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं ले रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता महेश तपासे ने नीलेश राणे तथा नीतेश राणे के इस वक्तव्य का कड़ा विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि शरद पवार 55 वर्ष से देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नीलेश राणे तथा नीतेश राणे के वक्तव्य से उनकी पार्टी के अध्यक्ष की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके बाद राकांपा पदाधिकारी सूरज चव्हाण ने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में नीलेश राणे तथा नीतेश राणे पर मामला दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत दी थी। शनिवार रात इसी शिकायत के आधार पर नीलेश राणे तथा नीतेश राणे पर मामला दर्ज किया गया है।

शेयर करें