मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

भाजपा नेता किरीट सोमैया तथा उनके बेटे के विरुद्ध मामला दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

इंडिया वॉइस

मामला ट्रांबे पुलिस स्टेशन में किरीट सोमैया तथा उनके बेटे नील सोमैया के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया।

kirit-somaiya
kirit somaiya say- 127 cror currption by hasan mushrif
शेयर करें

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया के विरुद्ध पूर्व सैनिक अधिकारी बबन भोसले ने बुधवार देर रात मुंबई के ट्रांबे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की छानबीन ट्रांबे पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

बबन भोसले शिवसेना विधायक सुनील राऊत के साथ बुधवार शाम को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय दराड़े से मिले थे। उन्होंने किरीट सोमैया तथा उनके बेटे नील सोमैया पर सेव आईएनएस विक्रांत के नाम पर लोगों से पैसा वसूलने तथा उस पैसे का अपहार करने की जानकारी दी। इसके बाद देर रात यह मामला ट्रांबे पुलिस स्टेशन में किरीट सोमैया तथा उनके बेटे नील सोमैया के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया।

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर किरीट सोमैया पर सेव आईएनएस विक्रांत के नाम पर लोगों से राजभवन में पैसा देने के नाम पर वसूली करने तथा यह पैसा राजभवन तक न पहुंचाने का आरोप लगाया था। हालांकि किरीट सोमैया ने इस मामले में कहा था कि संजय राऊत के पास कोई सबूत नहीं है।

शेयर करें