मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

राहुल गांधी ने कहा – बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाए केन्द्र सरकार

इंडिया वॉइस

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि देश में महंगाई रूस-यूक्रेन युद्ध शुरु होने से पहले ही चरम पर थी। इस बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग को तबाह कर दिया है।

Rahul Gandhi
शेयर करें

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई पर केन्द्र सरकार को लगाम लगाने की जरूरत है। लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि देश में महंगाई रूस-यूक्रेन युद्ध शुरु होने से पहले ही चरम पर थी। इस बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग को तबाह कर दिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। अभी कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर को पार कर चुकी है। ऐसे में महंगाई और बढ़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। बढ़ती महंगाई आम भारतीय के लिए टैक्स साबित हो रही है। जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है खाद्य कीमतों में 22 प्रतिशत का इजाफा होने की आशंका है।

शेयर करें