मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh : मुठभेड़ में CRPF जवान घायल, ग्रेनेड लॉन्चर और कई जिंदा BGL सेल बरामद

इंडिया वॉइस

मुठभेड़ स्थल से सर्चिंग में एक बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और कई जिंदा BGL सेल, विस्फोटक, नक्सली साहित्य और बाकी दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के हताहत होने का दावा जवानों ने किया है।

शेयर करें

बीजापुर, 19 अप्रेल। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में नक्सलियों के साथ मंगलवार दोपहर को करीब एक बजे हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया। IG सुदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोत्तागुड़ा और पेगड़ापल्ली गांव के बीच नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के प्रधान आरक्षक संजीव कुमार घायल हो गए हैं। जिले के थाना बासागुड़ा क्षेत्रांतर्गत पेगड़ापल्ली कैम्प से डीआरजी, एसटीएफ एवं कोबरा की संयुक्त पार्टी सर्चिंग के लिए कोत्तागुड़ा की ओर रवाना हुए थे। सर्चिंग के दौरान लगभग मंगलवार की दोपहर कोत्तागुड़ा और ग्राम पेगड़ापल्ली के मध्य (कैम्प सारकेगुड़ा से लगभग 03 किमी दक्षिण दिशा) में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में कोबरा के जवान- प्रआर. संजीव कुमार के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गए। घायल जवान का इलाज फील्ड हॉस्पिटल बासागुड़ा में चल रहा है। STF और कोबरा 210 की जवाबी कार्रवाई में माओवादी भाग खड़े हुए।

मुठभेड़ स्थल से सर्चिंग में एक बैरल ग्रेनेड लॉन्चर और कई जिंदा BGL सेल, विस्फोटक, नक्सली साहित्य और बाकी दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के हताहत होने का दावा जवानों ने किया है।

टैग: chhattisgarh
शेयर करें