मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

झारखंड : बाल सुधार गृह में दो पक्ष में झड़प, दस बाल कैदी घायल

इंडिया वॉइस

जानकारी के अनुसार कुछ बाल कैदियों को लगातार परेशान किया जा रहा था। इसी से आक्रोशित होकर बाल कैदियों ने अपने ही दस साथियों को बेरहमी से पीटा है।

शेयर करें

रांची : डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में बाल कैदियों के दो पक्षों में रविवार को हिंसक झड़प हुई । इस झड़प में दस बाल कैदी बुरी तरह से घायल हुए हैं। उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए रिम्स अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार कुछ बाल कैदियों को लगातार परेशान किया जा रहा था। इसी से आक्रोशित होकर बाल कैदियों ने अपने ही दस साथियों को बेरहमी से पीटा है। कुछ अन्य को भी हल्की चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ, सदर डीएसपी,सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि दस बच्चों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।

शेयर करें