मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत 2029 में फिर लाल किले से नजर आएंगे पीएम मोदी, नितिन नवीन बोले-सपने देखते रहें राहुल गांधी कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, 2-3 दिन में गठबंधन का ऐलान!
पंजाब

पंजाब में सीएम दी योगशाला शुरू……फोन नंबर किया जारी….योग क्लास 4 शहरों की जारी……

Shahi

रविंद केजरीवाल पंजाब में कई योजनाएं चला रहे हैं...अब अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के पटियाला में ‘सीएम दी योगशाला’ अभियान की शुरुआत की है....

Arvind Kejriwal
शेयर करें

पटियाला में ‘सीएम दी योगशाला’ की शुरुआत

पंजाब में आम आदमी की सरकार बनने के बाद अरविंद केजरीवाल पंजाब को कई सौगातें दी है….अरविंद केजरीवाल पंजाब में कई योजनाएं चला रहे हैं…अब अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के पटियाला में ‘सीएम दी योगशाला’ अभियान की शुरुआत की है….इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर 25 लोग एक समूह में इकट्ठा होते हैं तो पंजाब सरकार मुफ्त में योग टीचर भेजेंगी….सिर्फ 4-5 लोगों के लिए योग टीचर भेजना पंजाब सरकार के लिए महंगा पड़ेगा….उन्होंने बताया कि इसके लिए फोन नंबर जारी किया गया है….इस पर मिस्ड कॉल करना होगा…इसके बाद अपना पता और फोन नंबर देना होगा…जानकारी देने के बाद पंजाब सरकार की तरफ से योग टीचर भेजा जाएंगे….साथ ही उन्होंने कहा कि आपकी सुविधा के समय के अनुसार योग टीचर आकर सिखाएंगे….उन्होंने कहा कि आज पहला फेज है…केवल चार शहरों में इसको शुरू किया गया है….फगवाड़ा,पटियाला,अमृतसर और लुधियाना में इसे शुरु किया जा रहा है…इसके बाद धीरे-धीरे पंजाब के हर जिले इसे शुरू किया जाएगा….

 

केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल पर निशाना साधा…उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी हम लोगों ने इसी तरह से शुरू किया था….धीरे-धीरे पूरी दिल्ली में 17 हजार लोगों ने रोज योग करना शुरू कर दिया….लोग इससे बहुत खुश थे…लेकिन एक दिन उपराज्यपाल ने इसे रोक दिया…रोक दिया तो रोक दिया…लेकिन एक दिन जरूर फिर से शुरू होगा…..अच्छी चीजों को कोई रोक नहीं सकता…एलजी ने रोक दिया लेकिन पूरा विश्वास है कि एक दिन शुरू होगा…अच्छी चीजों को कोई नहीं रोक सकता…..जब तक उन्होंने दिल्ली में योगशाला रोका…

 

 पंजाब में योगशाला को कौन रोकेगा?

वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि पहले दिल्ली में योगशाला शुरू की गई थी…जिस पर रोक लगवा दी गई…लेकिन पंजाब में सीएम दी योगशाला को कौन रोकेगा?….

शेयर करें