Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री योगी ने 15 से 18 साल के बच्चों के कोविड टीकाकरण का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री योगी ने 15 से 18 साल के बच्चों के कोविड टीकाकरण का किया शुभारम्भ

48 घंटे में ही 6.79 लाख किशोरों ने टीका लगवाने के लिए पंजीकरण करवा लिया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 03 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में 15 से 18 साल के बच्चों के कोविड टीकाकरण का शुभारम्भ किया। इस दौरान सीएम योगी ने जिला अस्पताल में बने केन्द्र का निरीक्षण भी किया।

पढ़ें :- Corona Updates: विदेशी नागरिकों में कोरोना की हुई पुष्टि... देश में लगातार फेल रहा कोरोना

48 घंटे में 6.79 लाख किशोरों ने कराया पंजीकरण  

मुख्यमंत्री योगी प्रदेशवासियों को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाने के लिए संकल्पित हैं। ओमिक्रान वैरिएंट के प्रभावी होने के पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार से बच्चों (15 से 18 वर्ष) का टीकाकरण प्रारंभ कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि टीकाकरण के पहले दिन साढ़े तीन हजार केन्द्रों पर कोवैक्सीन लगाई जा रही है। प्रदेश के किशोरों में टीका लगवाने के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। 48 घंटे में ही 6.79 लाख किशोरों ने टीका लगवाने के लिए पंजीकरण करवा लिया है।

16 हजार बनाए गए हैं केन्द्र 

पढ़ें :- UP News: मेरठ की बेटी तेजस्वी त्यागी एक साथ लिख सकती है दोनों हाथो से अलग-अलग दो भाषा

प्रदेश सरकार ने बच्चों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत के ही दिन 1 करोड़ 40 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के सभी जिलों में आज से 15 वर्ष से 18 वर्ष तक की उम्र के किशोरों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

राज्य में वैक्सीन लगाने के लिए करीब 16 हजार केन्द्र बनाए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रदेश के किशोरों को टीके के रूप में आज से कोरोना का सुरक्षा कवच मिल रहा है।

पढ़ें :- UP News: 10वीं की छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छात्रा को दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड के पास फेंका

सीएम योगी ने पत्रकारों को किया संबोधित

इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, कोरोना के तीसरी लहर के रूप में ओमिक्रोन वैरिएंट जो आया है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। ये सामान्य वायरल फीवर के जैसा ही है। लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि, प्रदेश में 18 साल से ऊपर के 20,25,00,000 से अधिक लोगों को अब तक वैक्सीन की डोज़ दे दी गई है। जिसमें से 12,84,94,516 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई और 7,40,93,819 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ दी गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com