1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सरकार भदोही के लिए विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही : CM योगी

सरकार भदोही के लिए विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही : CM योगी

UP News : पिछले 10 वर्ष में प्रदेश का निर्यात बढ़ा। उत्तर प्रदेश देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है। CM योगी ने रविवार को एक्स अकाउंट के जरिए कहा।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : पिछले 10 वर्ष में प्रदेश का निर्यात बढ़ा। उत्तर प्रदेश देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है। CM योगी ने रविवार को एक्स अकाउंट के जरिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए सपा पर भी निशाना साधा, वहीं मुख्यमंत्री ने भदोही के कालीन का बड़ा योगदान बताया।

पढ़ें :- 'क्या जांच का मकसद छोटे चढ़ावा चोरों को पकड़ना था?' राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले जयराम रमेश

सीएम योगी ने एक्स के जरिए कहा कि भदोही का हुनर पहले अपनी राह तलाशता था, लेकिन आज सरकार उसके लिए विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही है। प्रदेश का निर्यात पिछले 10 वर्ष में लगभग 2.27 गुना बढ़कर ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्यात में भदोही के कालीन का बड़ा योगदान है। जिन हाथों ने अपने हुनर से भदोही के कालीन को दुनिया तक पहुंचाया, वर्ष 2017 से पहले वही हाथ बुनियादी सुविधाओं और अवसरों के लिए प्रतीक्षा करते रहे। आज डबल इंजन सरकार में वही हुनर विकास और वैश्विक बाजार से जुड़ रहा है। हाथ से बने भदोही के कालीनों की मांग आज दुनिया में सबसे अधिक है, जो वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश के हुनर का लोहा मनवा रहे हैं।

✍️Avinay Mishra

पढ़ें :- मिडिल पावर की कोई एक तय और कठोर परिभाषा नहीं हो सकती : जयशंकर

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com