मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 105 रुपये का इजाफा

इंडिया वॉइस

ऑयल कंपनियों ने 19 किग्रा के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 105 रुपये का इजाफा किया है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं।

Commercial cylinder
शेयर करें

नई दिल्ली : यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच देश में आम जनता को महंगाई का डबल झटका लगा है। दूध के बाद अब एलपीजी गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने एलपीजी गैस की कीमतें बढ़ा दी है। ऑयल कंपनियों ने 19 किग्रा के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 105 रुपये का इजाफा किया है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं।

इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर एक हजार, 907 रुपये के बजाय दो हजार, 012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब यह एक हजार, 987 रुपये के बजाय दो हजार, 095 रुपये में मिलेगा, जबकि मुंबई में इसकी कीमत एक हजार, 857 से बढ़कर एक हजार, 963 रुपये हो गई है। इसके साथ ही पांच किलोग्राम के गैस सिलेंडर छोटू के दाम में 27 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 569 रुपये हो गई है।

उल्लेखनीय है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू रसोई गैस की कीमत में 6 अक्टूबर, 2021 के बाद कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

शेयर करें