मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः कांग्रेस ने नंद कुमार साय को दिया सम्मान, बनें औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Rajni

छत्तीसगढ़ में भाजपा से नाराज होकर सत्ताधारी दल कांग्रेस में आए वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय को पार्टी ने हाथों-हाथ लिया है। उनके कद को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

nand kumar sai
शेयर करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा से नाराज होकर सत्ताधारी दल कांग्रेस में आए वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय को पार्टी ने हाथों-हाथ लिया है। उनके कद को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। साय को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने साय को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय को नए दायित्व के लिए बधाई दी हैं। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी को आधार देने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले लखीराम अग्रवाल के करीबी रहे साय राज्य के वरिष्ठ आदिवासी नेता हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा से नाराज होकर साय ने इस वर्ष मई महीने में भाजपा से किनारा कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। तभी से साय को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद की जा रही थी।

भाजपा के टिकट पर तीन बार लोकसभा सदस्य और तीन बार विधायक रह चुके साय (77) पूर्व में छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्य प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।

टैग: congress
शेयर करें