मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल अब भाजपा का थामेंगी हाथ ! कांग्रेस पर लगाया बहुत बड़ा आरोप

इंडिया वॉइस

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के बाद अब कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

Priyanka Maurya
शेयर करें

UP Assembly Election 2022 : यूपी में इन दिनों दल बदल की राजनीति रुकने का नाम ही नहीं ले रही। हर रोज किसी न किसी पार्टी का नेता अन्य पार्टी का दामन थामता हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ जहां भाजपा के कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की वहीं अब भाजपा अपना बदला लेने मैदान में उतर चुकी है।

‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान को झटका

यूपी में समाजवादी पार्टी के बाद अब कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगने जा रहा है। जी हां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा महिलाओं को 40 % टिकट देने के वादे के साथ प्रदेश में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान को झटका लगने जा रहा है।

दरअसल कांग्रेस की पोस्टर गर्ल कही जाने प्रियंका मौर्य जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। बुधवार को ही प्रियंका मौर्य भाजपा कार्यालय पहुंची थी जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जाने लगे कि प्रियंका जल्द ही कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम सकती हैं।

प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर लगाया पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप

बता दें कि इन दिनों जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है उसी प्रकार से कांग्रेस नेता कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। अब कांग्रेस पार्टी के अभियान लड़की हूं लड़ सकती हूं वाले पोस्टर में सबसे आगे रहने वाली प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस से अपना मुंह मोड़ लिया है। दरअसल आपको बता दें कि प्रियंका मौर्य पिछले दिनों भी सुर्खियों में बनी हुई थी जब उन्होंने प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया था।

लखनऊ की सरोजनी नगर सीट मांग रही हैं टिकट 

प्रियंका मौर्य लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से कांग्रेस पार्टी से टिकट मांग रही थी। यहां तक कि उन्होंने चुनाव में उतरने के लिए अपने क्षेत्र में जमकर मेहनत भी की है। इसके अलावा बात यह भी निकल कर सामने आ रही है कि प्रियंका मौर्य राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से नाखुश हैं। लिहाज़ा अब उम्मीद जताया जा रहा है कि प्रियंका जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

कांग्रेस के महिला अधिकारों का दावा खोखला

हाल ही में प्रियंका मौर्य जब भाजपा कार्यालय पहुंची थी तब मीडिया को दिए बयान में कहा था कि वो कांग्रेस पार्टी के कामों से नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला अधिकारों की बात करती है पर उसका दावा खोखला है। मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र में बहुत मेहनत की पर पार्टी ने मुझे टिकट नहीं दिया जबकि कांग्रेस महिला अधिकार की बात करती है।

टैग: UP BJP
शेयर करें