मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं योगी सरकार के स्वरोजगार के विजन पर खरा उतरा आजमगढ़, बलिया दूसरे और रामपुर तीसरे पायदान पर रोहतक में ढाबे पर खूनी वारदात: अंधाधुंध फायरिंग में 4 युवकों की हत्या सौरव दास की विदेश यात्रा पर रोक! केंद्र ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर संविधान दिवस पर मोदी ने खोला कांग्रेस के पुराने फैसलों का पन्ना, आपातकाल से लेकर आरक्षण तक उठाए सवाल ‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की जारी की पहली सूची, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Rakesh

नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। पहले चरण की 20 सीटों पर 19 प्रत्याशियों की घोषणा की गई, जबकि 8 विधायकों का टिकट काटा गया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन रविवार को 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

Chhattisgarh Congress
शेयर करें

रायपुर। नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। पहले चरण की 20 सीटों पर 19 प्रत्याशियों की घोषणा की गई, जबकि 8 विधायकों का टिकट काटा गया है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन रविवार को 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

इस लिस्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत सभी मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष शामिल हैं। जबकि एक पूर्व मंत्री सहित 8 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में उसके 19 प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सिर्फ जगदलपुर सीट से प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है।

जिन विधायकों का टिकट काटा गया है, उनमें पंडरिया से ममता चंद्राकर, खुज्जी से छन्नी साहू, चित्रकोट से राजमन बेंजाम, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा, अंतागढ़ से अनूप नाग, डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर बघेल, नवागढ़ से गुरुदयाल बंजारे, कांकेर से शिशुपाल सोरी के नाम शामिल हैं। राजमन बेंजाम की जगह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज चुनाव लड़ेंगे। कर्मा परिवार से देवती कर्मा की जगह अब उनके बेटे छविंद्र कर्मा को मौका मिला है।

शेयर करें