मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं योगी सरकार के स्वरोजगार के विजन पर खरा उतरा आजमगढ़, बलिया दूसरे और रामपुर तीसरे पायदान पर
छत्तीसगढ़

चीन अतिक्रमण पर विवाद जारी,सीएम भूपेश बघेल ने पीएम पर साधा निशाना

Rakesh

चीन का विवाद छत्तीसगढ़ में भी उठ रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सियासत हिलौरे मार रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चीन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री तो झूला झूल रहे थे, उन्हें झूला झूलने से फुर्सत नहीं है।

CM Bhupesh Baghel
शेयर करें

नई दिल्ली। चीन का विवाद छत्तीसगढ़ में भी उठ रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सियासत हिलौरे मार रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चीन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री तो झूला झूल रहे थे, उन्हें झूला झूलने से फुर्सत नहीं है।

चीन अतिक्रमण कर रहा है, केंद्र सरकार कुछ नहीं बोल रही है। इस मुद्दे को राहुल गांधी लगातार उठा रहे हैं। राहुल गांधी के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर कुछ बोल नहीं पा रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि चीन वर्षों से लगातार हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है।

चीन उसमें बिल्डिंग बना रहा, ब्रिज बना रहा, लेकिन भारत सरकार ने एक शब्द तक नही बोल रहे हैं, प्रधानमंत्री चुप हैं पर विदेश मंत्री ने इस बात को स्वीकार किया कि हमसे बड़ी इकोनमी चीन है, इसलिए हमला नहीं कर सकते। वहीं, अब इस मुद्दे को लेकर भाजपा और कांग्रेस में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। भाजपा कह रही है कि चीन से राहुल गांधी और कांग्रेस का पुराना संबंध है।

शेयर करें