1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Australia:ऑस्ट्रेलिया में पुलिस टीम पर हमला से मचा हड़कंप, हादसे में 2 अधिकारियों सहित 6 लोगों की मौत

Australia:ऑस्ट्रेलिया में पुलिस टीम पर हमला से मचा हड़कंप, हादसे में 2 अधिकारियों सहित 6 लोगों की मौत

Crime News:ऑस्ट्रेलिया से एक बड़ी खबर सामने आई है,ऑस्ट्रेलिया में पुलिस टिम पर सोमवार शाम को हमला किया गया है,इस हमले में 2 पुलिस अधिकारियों समेत 6 लोगों कि मौत हो गई है,इस हादसे से हड़कंप मच गया है,बताया जा रहा है कि पुलिस कि टिम एक लापता व्यक्ति कि तलाश में जांच कर रही थी तभी उनपर ये हमला हुआ है

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Australia News:ऑस्ट्रेलिया से एक बड़ी खबर सामने आई है,ऑस्ट्रेलिया में पुलिस टिम पर सोमवार शाम को हमला किया गया है,इस हमले में 2 पुलिस अधिकारियों समेत 6 लोगों कि मौत हो गई है,इस हादसे से हड़कंप मच गया है,बताया जा रहा है कि पुलिस कि टिम एक लापता व्यक्ति कि तलाश में जांच कर रही थी तभी उनपर ये हमला हुआ है

पढ़ें :- दिल्ली में आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि दो पुलिस अधिकारियों सहित छह लोगों की ग्रामीण ऑस्ट्रेलिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जो एक लापता व्यक्ति की रिपोर्ट की जांच करने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि क्वीन्सलैंड में पुलिस की टीम पर हमलावरों ने घात लगाकर हमला किया और टीम पर फायरिंग की. इस गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हुई है.

पुलिस का कहना है कि घटना शाम करीब 4:45 बजे शुरू हुई. सोमवार को जब चार अधिकारी क्वींसलैंड राज्य में एक दूरस्थ इलाके में पहुंचे, तभी कम से कम दो शूटरों ने वाईंबिला में पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चलाईं. पुलिस ने कहा कि उन्होंने भी जवाबी फायरिंग की, मगर दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई. कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ तमाशबीन लोगों की भी मौत हो गई है.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com