1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. चक्रवाती तूफान मैंडूस ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, चार लोगों की मौत, चेन्नई में 400 पेड़ उखड़े

चक्रवाती तूफान मैंडूस ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, चार लोगों की मौत, चेन्नई में 400 पेड़ उखड़े

चक्रवाती तूफान मैंडूस के कारण अब तक चार लोगों की जान चली गई है, 150 से अधिक झोपड़ियां और घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 400 पेड़ उखड़ गए हैं। उन्होंने कहा, "हम पहले हुए नुकसान का आकलन करेंगे और अगर जरूरत पड़ी तो हम केंद्र सरकार से फंड की मांग करेंगे।"

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Cyclone Mandous: चक्रवाती तूफान ने तमिलनाडु की बिगड़ी हालत, चक्रवाती तूफान मैंडूस(Cyclone Mandous) देर रात तमिलनाडु के मामल्लापुरम तट से टकरा गया। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बताया कि बारिश और तूफान के कारण 98 मवेशियों की भी मौत हुई है। इसके अलावा 151 घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि चेन्नई में तेज हवाओं के कारण 400 पेड़ों के उखड़ने की सूचना है। सीएम ने कहा, मैं प्रभावित क्षेत्रों को निरीक्षण कर रहा हूं। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है
आंध्र प्रदेश के केवीबी पुरम मंडल के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य के कोवनूर, थिम्मासमुद्रम, राजुला कंडिगा में भारी बारिश के कारण नदियां उफनाने लगी हैं। सड़कें जलमग्न हो गई हैं तो वहीं यातायात भी बाधित हुआ है।

चेन्नई में चक्रवात मैंडूस के कारण भारी तबाही देखी गई है। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के कमिश्नर गगनदीप बेदी ने बताया, अब तक करीब 200 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर राहत कैंपों में स्थानांतरित किया गया है। करीब 9000 लोगों को भोजन सामग्री प्रदान की गई है। उन्होंने बताया, दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमने 15 हजार पेड़ों की शाखाओं को काट दिया था। राहत कार्य के लिए 500 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया था।

चक्रवात मेंडूस के कारण तमिलनाडु में हो रही भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बताया कि बारिश और तूफान के कारण 98 मवेशियों की भी मौत हुई है। इसके अलावा 151 घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि चेन्नई में तेज हवाओं के कारण 400 पेड़ों के उखड़ने की सूचना है। सीएम ने कहा, मैं प्रभावित क्षेत्रों को निरीक्षण कर रहा हूं। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

चक्रवात मैंडूस के कारण आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में बुरा हाल है। शनिवार को वाईएसआर कांगेस विधायक भुमना करुणाकर ने तिरुपति में प्रभावित क्षेत्रों का दौरान कर जमीनी हालात का जायजा लिया। इस दौरान कई स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के चलते गई रिहायशी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

सीएम रेड्डी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
दक्षिण आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के बाद मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस दौरान उन्होंने चक्रवात की स्थिति का जायजा लिया और एसपीएसआर नेल्लोर, तिरुपति, चित्तूर और अन्नामय्या जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com