मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

बोकारो में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला मां-बेटी का शव

इंडिया वॉइस

संभावना जताई जा रही है कि मां-बेटी ने एक साथ खुदकुशी की है। पुलिस दावा कर रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

suicide
शेयर करें

गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी पंचायत के गरवाडीह बस्ती में संदिग्ध हालात में मां-बेटी का फंदे से लटकता शव मिला। मरने वाली महिला की पहचान लक्ष्मी देवी (51) तथा लड़की की पहचान पम्मी कुमारी (17) के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह दोनों का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने हजारी मुखिया चंद्रदीप पासवान को दी। मुखिया ने थाना प्रभारी आशीष खाखा को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची गोमिया थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया गया। संभावना जताई जा रही है कि मां-बेटी ने एक साथ खुदकुशी की है। पुलिस दावा कर रही है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों एक साथ आत्महत्या नहीं कर सकती हैं। वर्ष 2013 में लक्ष्मी के पति की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई थी। उसका नाम खेमन गोप था। पति का शव बगल के तालाब में मिला था। महिला के तीन बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा राजू यादव नौकरी के लिए चेन्नई गया है। महिला के घर से जमीन का पट्टा और आभूषण गायब हैं। महिला दूध बेचकर परिवार का जीवन चला रही थी।

शेयर करें