Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. हरियाणा
  3. हरियाणाः लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, 2077 बूथ बनें

हरियाणाः लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार, 2077 बूथ बनें

अंबाला में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. शालीन गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। लोग अपने मतों का सही प्रयोग कर सकें, इसे लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। देश में 16 मार्च को आम चुनाव की घंटी बज चुकी है। चुनाव आयोग चुनाव की तैयारियों में जुट चुका है।

By HO BUREAU 

Updated Date

अंबाला। अंबाला में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. शालीन गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। लोग अपने मतों का सही प्रयोग कर सकें, इसे लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। देश में 16 मार्च को आम चुनाव की घंटी बज चुकी है। चुनाव आयोग चुनाव की तैयारियों में जुट चुका है।

पढ़ें :- हरियाणाः मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हर बूथ-हर घर अभियान का किया शुभारंभ

बूथ से लेकर सुरक्षा तक तय कर ली गई है। अंबाला लोकसभा क्षेत्र में 3 जिले पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला आते हैं, जहां 19 लाख 50 हजार मतदाता हैं। जिनमें 74 थर्ड जेंडर हैं तो वहीं 9 लाख 15 हजार महिला मतदाता हैं, जबकि 10 लाख 50 हजार पुरुष मतदाता हैं। अंबाला जिले में सबसे ज्यादा 8 लाख 50 हजार मतदाता हैं।

अंबाला लोकसभा चुनाव के लिए 2077 बूथ बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा अंबाला जिला में 927 बूथ बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त डॉ शालीन ने बताया चुनाव शांतिपूर्ण हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कर ली गई है। पिछली बार 68 फीसद वोटिंग हुई थी। वोटिंग को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com