मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने वाले गिरोह का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

Rakesh

इंग्लैंड निवासी NRI महिला की करोड़ों की भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का दून पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।जिसमें 3 शातिर को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी ओमवीर के विरुद्ध भूमि धोखाधड़ी के कई अभियोग पंजीकृत हैं।

accused
शेयर करें

देहरादून। इंग्लैंड निवासी NRI महिला की करोड़ों की भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का दून पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।जिसमें 3 शातिर को  गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी ओमवीर के विरुद्ध भूमि धोखाधड़ी के कई अभियोग पंजीकृत हैं।

आरोपी ओमवीर देहरादून में विवादित तथा काफी समय से खाली पड़ी जमीनों पर नजर रखता था और मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ उक्त जमीनों के कूटरचित प्रपत्र बनाकर अन्य लोगों को बेच देता था। अभियुक्तों द्वारा NRI महिला की भूमि के भी मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति के नाम पर कूटरचित विलेख पत्र बनाए गए थे।

एसएसपी ने कहा कि जमीन फर्जीवाड़े में दून पुलिस जड़ तक जाकर सभी सक्रिय गैंग का पर्दाफाश करेगी। कुछ अन्य लोगों का भी इस तरह संगठित गैंग बनाकर लंबे समय से देहरादून में जमीनों की धोखाधड़ी करना प्रकाश में आया है।

प्रारंभिक साक्ष्यों व लगातार सामने आ रहे ऐसे प्रकरणों से ऐसा लगता है कि जमीन धोखाधड़ी में कहीं न कहीं जो अवैध अकूत संपति ऐसे अपराधियों द्वारा अर्जित की गई है, उसके पीछे कई अन्य बड़े अपराध भी अपराधियों द्वारा किए जाने की आशंका है, जिनकी गहनता से विस्तृत जांच कर ऐसे सभी अपराधियों की संपत्ति को जब्त कराने के साथ साथ ऐसे अपराधियों द्वारा प्रताड़ित सभी पीड़ितों को न्याय दिलाना दून पुलिस की प्राथमिकता है।

टैग: arrest
शेयर करें