मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तर प्रदेश

दिल्ली-एनसीआर से लेकर नेपाल तक 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, नेपाल में तीन लोगों की मौत

इंडिया वॉइस

दिल्ली-एनसीआर में आधी रात को भीषण भूकंप देखने को मिला.कई लोगों को अपनी चारपाई अथवा बेड हिलते महसूस हुए तो वे उठ बैठे. यह भूकंप 10 सेकेंड लंबा था और जोरदार झटके अनुभव किए गए. रात को 1:57 बजे यह आया.

Earthquake
शेयर करें

दिल्ली-एनसीआर में आधी रात को भीषण भूकंप देखने को मिला. कई लोगों को अपनी चारपाई अथवा बेड हिलते महसूस हुए तो वे उठ बैठे. यह भूकंप 10 सेकेंड लंबा था और जोरदार झटके अनुभव किए गए. रात को 1:57 बजे यह आया था. इस भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश में भी तीव्रता से महसूस किए गए हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी लोगों को नींद में ही झटके महसूस हुए तो उठकर बैठ गए. नेशनल सेंटर फॉर सेसमोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 आंकी गई है, जिसका केंद्र नेपाल में धरती से करीब 10 किलोमीटर नीचे थे. इस भूकंप का असर चीन तक दिखा है.

मीडिया रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि नेपाल के दोती जिले में हादसा घर गिरने के बाद हुआ, जिसमें तीन लोगों ने जान गंवा दी. खास बात है कि बुधवार को 24 घंटों के अंतराल में नेपाल दो बार हिला। मंगलवार सुबह भी देश में भूकंप आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 मापी गई थी.

भूकंप के झटके उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी महसूस किए गए हैं. यहां भी लोग दहशत के कारण घर से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए हैं. मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और यहां भी आधी रात को गोविंदपुरा इलाके में लोग मल्टी से बाहर निकलकर सड़क पर खड़े हो गए.

वंही यूपी में नोएडा लखनऊ ,मेरठ में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. मेरठ व आसपास के क्षेत्र में लोगों को रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा.

टैग: UP
शेयर करें