यमुनानगर। यमुनानगर से इनलो पार्टी के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कार्यालय और घर पर ईडी की रेड पड़ी। यमुनानगर में ईडी की रेड से माइनिंग कारोबारियों में ह्ड़कंप मच गया। बता दें कि यमुनानगर से इनेलो पार्टी के पूरा विधायक दिलबाग सिंह का माइनिंग से जुड़ा कारोबार है।
माइनिंग से जुड़े कारोबार को लेकर रेड की जा रही है। यमुनानगर और आसपास के जिलों में अवैध खनन के मामले में कोर्ट के आदेश पर कई केस दर्ज किए गए थे। ईडी अब इसी मामले में मनी लांड्रिंग के तहत कार्रवाई कर रही है। हरियाणा के कई जिलों में रेड के साथ सोनीपत में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार के घर भी खनन को लेकर छापा मारा गया।
इसके अलावा करनाल के बीजेपी नेता मनोज वधवा के घर भी ED की छापेमारी हुई। करनाल के सेक्टर 13 में बीजेपी नेता मनोज वधवा के घर छापेमारी हुई। मनोज वधवा का मुनानगर में खनन का कारोबार है।