मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

यूपीः मैनपुरी में बड़े भाई ने अपने ही परिवार के पांच लोगों को फावड़े से काटा, खुद भी गोली मारकर दे दी जान, 6 की मौत से इलाके में हड़कंप

Rajni

यूपी के मैनपुरी जिले में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।

mainpuri murder
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं।

छोटे भाई की शादी का जश्न मनाकर सो रहे थे सभी 

घटना किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुर अरसरा गांव की है। गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र यादव के तीन पुत्र शिववीर, सोनू और भुल्लन थे। शुक्रवार को मझले पुत्र सोनू (20) की बारात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौट कर आई थी।  घर में नई बहू सोनी (20) के आने से खुशियों का माहौल था।

शुक्रवार की देर रात एक बजे तक सभी लोग डीजे बजा कर नाच गा रहे थे। रात में शिववीर ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दी। सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर ने फावड़े से आंगन में सो रहे भाई भुल्लन (20), बहनोई सौरभ निवासी चांदा हविलिया (26), भाई के दोस्त दीपक (20) फिरोजाबाद की हत्या कर दी। 

हमले में पिता , आरोपी की पत्नी और मामी गंभीर घायल

इसके बाद छत पर सो रहे छोटे भाई सोनू (22) और उसकी नवविवाहिता पत्नी सोनी की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। इस दौरान हमले में पिता सुभाष, आरोपी की पत्नी डोली और मामी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच हत्याएं करने के बाद शिववीर ने घर से कुछ दूर जाकर खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार और कई थानों की फोर्स गांव पहुंची। तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी वजह अभी पता नहीं लग पाई है। पुलिस कारण जानने का प्रयास कर रही है।

शेयर करें