मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ शहरों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने पर योगी सरकार का जोर बिहार में अब जमीन विवाद की सुनवाई ऑनलाइन! सम्राट चौधरी ने शुरू की वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था अजय राय का सीट शेयरिंग पर दावा- जहां जो मजबूत होगा, वहीं से लड़ेगा चुनाव गंगा की सेहत पर वैज्ञानिक अध्ययन की चेतावनी,पहाड़ों में नदी बेहतर,मैदानी इलाकों में बिगड़ रही हालत
क्षेत्रीय

केजरीवाल के प्रचार पर चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

इंडिया वॉइस

केजरीवाल व उनके साथ जब गांवों में गए तो लोगों की भीड़ जुट गई। यही नहीं केजरीवाल के साथ भी भारी संख्या में पार्टी के नेता मौजूद थे।

Kejriwal
शेयर करें

चंडीगढ़ : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बुधवार को पंजाब में शुरू किए गए डोर टू डोर कंपेन पर चुनाव आयोग ने नाराजगी जताई है। आयोग ने आम आदमी पार्टी को नोटिस जारी कर 24 घंटे में अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है।

अरविंद केजरीवाल दो दिन के लिए पंजाब दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने मोहाली जिला के अंतर्गत आते खरड़ विधानसभा हलके के गांवों में लोगों के घर-घर जाकर दस्तक दी। केजरीवाल के साथ आप अध्यक्ष भगवंत मान, खरड़ से पार्टी उम्मीदवार एवं पंजाबी लोक गायिका अनमोल गगन मान समेत कई नेता मौजूद थे। केजरीवाल व उनके साथ जब गांवों में गए तो लोगों की भीड़ जुट गई। यही नहीं केजरीवाल के साथ भी भारी संख्या में पार्टी के नेता मौजूद थे।

चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार डोर टू डोर प्रचार में केवल पांच लोग ही शामिल हो सकते हैं। इस नियम का उलंघन करने पर खरड़ के निर्वाचन अधिकारी अविकेश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग के निर्देशों का उलंघन करने के आरोप में नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नाम जारी किया गया है, जिन्होंने केजरीवाल के कार्यक्रम की मंजूरी ली थी। इस नोटिस का 24 घंटे के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें