मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः शुगरमिल में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत, परिजनों में कोहराम

Rakesh

जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नादेही शुगरमिल में गुरुवार देर शाम ड्यूटी के दौरान एक सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। काफी देर तक मिल में परिजनों ओर ग्रामीणों द्वारा मुआवजे और मृतक की जगह उसके बेटे को नौकरी के लिए जद्दोजहद चलती रही।

sugar mill
शेयर करें

जसपुर। जसपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नादेही शुगरमिल में गुरुवार देर शाम ड्यूटी के दौरान एक सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। काफी देर तक मिल में परिजनों ओर ग्रामीणों द्वारा मुआवजे और मृतक की जगह उसके बेटे को नौकरी के लिए जद्दोजहद चलती रही।

बता दें कि जसपुर के नादेही गांव निवासी प्रीतम सिंह (42) नादेही शुगरमिल में सरकारी कर्मचारी था। बुधवार शाम 6 से रात 2 बजे की ड्यूटी पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान देर शाम प्रीतम सिंह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रीतम सिंह को ड्यूटी के दौरान अचानक खून की उल्टी हुई, जिसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई।

परिजनों और ग्रामीणों द्वारा मुआवजे और उसके बेटे को उसकी जगह नौकरी के लिए काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। इसके बाद स्थानीय विधायक आदेश चौहान भी मौके पर पहुंच गए।

मामले को लेकर शुगरमिल के चीफ इंजीनियर ने बताया कि नियमानुसार जो भी लाभ है वो परिजनों को पहुंचाने की पूरी कोशिश की जाएगी। कर्मचारी का नाम प्रीतम था। वह फैक्ट्री में पैन मजदूर के रूप में कार्यरत था।

टैग: Death
शेयर करें