मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

बैंक में घुसकर मैनेजर के साथ जमकर मारपीट, क्लोजिंग के दौरान हुई घटना

Desk

फतेहपुर जिले में बड़ौदा बैंक में मार्च क्लोजिंग से संबंधित कार्य किया जा रहा था। उसी समय मकान मालिक का भतीजा पंकज सिंह निवासी हस्वा कस्बा बैंक में जबरन घुसकर बिना वजह गाली गलौज शुरू कर दिया। जब बैंक प्रबंधक ने रोकते हुए बाहर करने का प्रयास किया तो सरकारी काम में बाधा डालते हुए प्रबंधक के साथ मारपीट शुरू कर दिया।

victim
शेयर करें

फतेहपुर। फतेहपुर जिले में बड़ौदा बैंक में मार्च क्लोजिंग से संबंधित कार्य किया जा रहा था। उसी समय मकान मालिक का भतीजा पंकज सिंह निवासी हस्वा कस्बा बैंक में जबरन घुसकर बिना वजह गाली गलौज शुरू कर दिया। जब बैंक प्रबंधक ने रोकते हुए बाहर करने का प्रयास किया तो सरकारी काम में बाधा डालते हुए प्रबंधक के साथ मारपीट शुरू कर दिया।

मारपीट का लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। शाखा प्रबंधक ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। सत्य नारायण कुमार ने बताया कि मैं बैंक ऑफ बड़ौदा कस्बा हस्वा शाखा में प्रबंधक पद पर कार्यरत हूं। 26 मार्च को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर जब मैं बैंक क्लोजिंग के समय काम कर रहा था उसी समय मकान मालिक का भतीजा बैंक में जबरन घुस आया और रोकने पर मारपीट करने लगा।

उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान आंख व आसपास काफी चोट लग गई और गले में पहने दो सोने की चेन गिर गई। जिसमें एक चेन गायब हो गई और एक चेन का आधा हिस्सा ही मिल पाया था।

पीड़ित शाखा प्रबंधक ने आरोप लगाया कि रात में करीब 12 बजे के आसपास मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी और उसके परिवार के लोग मुकदमा में सुलह समझौता का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

शेयर करें