मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

फेमस एक्ट्रेस वैभवी की कार एक्सीडेंट में मौत, ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में जैस्मीन का निभाया था रोल

Rakesh

फेमस एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का हिमाचल प्रदेश में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। वैभवी 32 साल की थीं। इस घटना से चंडीगढ़ में रहने वाला एक्ट्रेस का परिवार सदमे में है। उनका शव मुबई लाया जा रहा है।

vaibhavi upadhyay
शेयर करें

मुंबई। बॉलीवुड के टीवी जगत से दुखभरी खबर आई है। जहां पॉपुलर टीवी सीरीज ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में जैस्मीन का रोल प्ले करने वाली फेमस एक्ट्रेस वैभवी  उपाध्याय का हिमाचल प्रदेश में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। वैभवी 32 साल की थीं।

वैभवी के निधन की बात वैभवी के साथ साराभाई टेक 2 में काम कर चुके एक्टर,निर्माता जेडी मजेठिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर की है।उन्होंने लिखा ‘लाइफ बहुत अनप्रिडिक्टेबल है। एक बहुत अच्छी एक्ट्रेस, डियर फ्रेंड वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई वर्सेज साराभाई की जैस्मीन के रूप में जाना जाता था। वह नॉर्थ में एक दुर्घटना का शिकार हो गईं।

एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने जताया शोक

एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने भी वैभवी के निधन पर शोक जताया है। गौरतलब है कि रूपाली ने पॉपुलर सिटकॉम साराभाई वर्सेस साराभाई में वैभवी उपाध्याय के साथ स्क्रीन शेयर की थी। अनुपमा  एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिल दहला देने वाली पोस्ट के साथ अपनी को-एक्ट्रेस  के असामयिक निधन पर शोक जताया।रूपाली  गांगुली ने अपनी इंस्टाग्राम कहानी पर अपनी फेसम सीरीज से वैभवी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘बहुत जल्द वैभावी’। उसने बाद में अपनी  इंस्टा कहानी पर वैभवी उपाध्याय का एक इंस्टाग्राम रील वीडियो साझा किया और लिखा  ‘इस पर विश्वास नहीं कर सकती’।

टर्न पर कंट्रोल से बाहर हो गई गाड़ी 

जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस अपने  मंगेतर के साथ एक कार में ट्रैवल कर रही थीं। तभी एक शार्प टर्न पर गाड़ी कंट्रोल से बाहर हो गई।जिसके बाद गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में वैभवी की मौत हो गई। वहीं वैभवी की मौत से टीवी इंडस्ट्री सदमे में हैं।

टैग: entertainment
शेयर करें