मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

फतेहपुरः भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष को मारी गोली, हमलावर फरार

Rajni

यूपी के फतेहपुर जिले में भंडारे में निमंत्रण के बाद घर के लिए निकल रहे बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई।

bjp leader injured
शेयर करें

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर जिले में भंडारे में निमंत्रण के बाद घर के लिए निकल रहे बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई।

फायरिंग में बीजेपी नेता के कान और कंधे पर गोली लगी। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों के अलावा बीजेपी के जिला अध्यक्ष और विधायक भी मौके पर पहुंचे। बीजेपी नेता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

धाता थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी दयाशंकर द्विवेदी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। शनिवार की रात धाता कस्बा निवासी बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवेश त्रिपाठी ने शिवालय मंदिर में भंडारे का आयोजन किया था। निमंत्रण में देवेश त्रिपाठी भी आए थे।

भंडारे का प्रसाद खाने के बाद देवेश घर के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने मंडल उपाध्यक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। फायरिंग में देवेश के कान और कंधे पर गोली लगने से देवेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। अचानक गोली की आवाज सुनकर कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।

अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश के चलते परिवार के अंकित द्विवेदी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। बीजेपी नेता की तहरीर पर एक नामजद सहित चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें