मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सदर अस्पताल में ड्यूटी के लिए दो महिला होमगार्डों के बीच जमकर मारपीट, एक अस्पताल में भर्ती

Rajni

यूपी के फतेहपुर सदर अस्पताल में ड्यूटी को लेकर दो महिला होमगार्डों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक महिला होमगार्ड की आंख के नीचे गंभीर चोटें आई हैं।

injured home guard
शेयर करें

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर सदर अस्पताल में ड्यूटी को लेकर दो महिला होमगार्डों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक महिला होमगार्ड की आंख के नीचे गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित महिला होमगार्ड ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। महिला होमगार्ड ने अपना मोबाइल और चेन भी छीन लेने का आरोप अपनी साथी महिला होमगार्ड पर लगाया है।

बतादें कि ड्यूटी को लेकर दोनों महिला होमगार्ड के बीच पहले कहासुनी हुई फिर कुछ देर बाद मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट के दौरान एक महिला होमगार्ड की आंख के ऊपर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित महिला होमगार्ड ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए अपने साथ ही महिला होमगार्ड पर मारपीट मोबाइल और चेन छीनने का भी आरोप लगाया है।

टैग: hospital
शेयर करें