मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः युवक ने मंत्री से लगाई पत्नी को बचा लेने की गुहार, हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, छापा मारकर अस्पताल के कागजात किया जब्त

Rakesh

अंबाला शहर के एक हॉस्पिटल पर युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना था कि डॉक्टरों ने उसकी पत्नी की डिलीवरी समय से पहले कर दी। जिससे पत्नी की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बिना उसे बताए पत्नी को अंबाला के एक बड़े हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया।

doctor
शेयर करें

अंबाला। अंबाला शहर के एक हॉस्पिटल पर युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना था कि डॉक्टरों ने उसकी पत्नी की डिलीवरी समय से पहले कर दी। जिससे पत्नी की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बिना उसे बताए पत्नी को अंबाला के एक बड़े हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया।

इसके बाद हॉस्पिटल वाले मामले में पीड़ित साहिल मेहता ने इंसाफ के लिए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का सहारा लिया। पीड़िता के पति ने विज से पत्नी को बचा लेने की गुहार लगाई। विज ने अंबाला स्वास्थ्य विभाग को इस मामले में जांच करने के आदेश दिए तो देर रात ही संबंधित हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छापा मारकर रिकॉर्ड जब्त कर लिया।

पीड़ित का आरोप-डॉक्टरों ने समय से पहले कर दी पत्नी की डिलीवरी

अंबाला शहर के एक हॉस्पिटल पर पीड़ित साहिल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना था कि डॉक्टरों ने उसकी पत्नी की डिलीवरी समय से पहले कर दी। विज के सामने साहिल ने पत्नी को बचा लेने की गुहार लगाई। विज ने आश्वासन दिया कि उसके साथ नाइंसाफी नहीं होगी। साहिल को इंसाफ मिलता भी क्यों ना।

अंबाला शहर के सीनियर डिप्टी मेयर प्रतिनिधि सुंदर ढिंगरा खुद साहिल के लिए अनिल विज के पास इंसाफ की गुहार लगाने गए थे। लिहाजा देर रात ही हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रेड मार डाली और रिकॉर्ड जब्त कर लिया और जांच पड़ताल की बात कही। मंत्री अनिल विज ने तुरंत PGI के उच्च अधिकारी को फोन लगाकर जिंदगी और मौत से जूझ रही पीड़िता का इलाज करवाने को कहा।

शेयर करें